झारखंड SIR में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा, जन्म प्रमाणपत्रों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मिलने का मामला सामने आया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस पर गंभीरता जताते हुए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों और उन्हें उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Nov 24, 2026 - 11:53
झारखंड SIR में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा, जन्म प्रमाणपत्रों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मिलने का मामला सामने आया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस पर गंभीरता जताते हुए फर्जी दस्तावेज जमा करने वालों और उन्हें उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियों और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को दस्तावेजों की गहन जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गढ़वा, रांची और पलामू में की गई सुपर चेकिंग के दौरान कई मामलों में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र संलग्न किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं, 22 नवंबर को पाकुड़ में हुई जांच के दौरान भी एक फर्जी जन्म प्रमाणपत्र सामने आया।

फर्जी प्रमाणपत्र देने वालों पर होगी कार्रवाई

के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए और आवेदकों की पात्रता का सही तरीके से सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जमा करने वाले लोगों के साथ-साथ ऐसे दस्तावेज तैयार करने या उपलब्ध कराने में मदद करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

माता-पिता के विवरण और EPIC नंबर की जांच जरूरी

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दस्तावेजों में माता-पिता के नाम और उनके EPIC नंबर का उल्लेख नहीं किए जाने पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि माता-पिता के नाम और मतदाता पहचान पत्र संख्या निर्वाचन संबंधी रिकॉर्ड में उपलब्ध हैं, तो उनका सत्यापन कर संबंधित दस्तावेजों में दर्ज किया जाए। जहां जरूरी हो, आवेदकों के विवरण को उनके माता-पिता के मतदाता रिकॉर्ड से लिंक किया जाए।

30 नवंबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में SIR से जुड़े कार्यों की सुपर चेकिंग करने और 30 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिन मामलों में दस्तावेजों या निर्धारित प्रक्रिया में खामियां मिली हैं, उनमें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित जांच, कारण और सक्षम स्तर से आदेश पारित किए अंतिम रूप से नहीं हटाया जाना चाहिए। SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने पर भी जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0