CM सम्राट चौधरी कल पहुंचेंगे सीवान, ममता मेडिकल कॉलेज में छात्रों को करेंगे संबोधित; तैयारियों का DM-SP ने लिया जायजा
सीवान। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 25 नवंबर को सीवान के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम दारौंदा प्रखंड के चिंतामनपुर स्थित विवि गिरी यूनिवर्सिटी सह ममता मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में प्रस्तावित है। यहां मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे व्हाइट कोट शिरोमणि कार्यक्रम में शामिल होंगे और MBBS बैच-2026 का उद्घाटन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के आवागमन, पार्किंग, लोगों की आवाजाही और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड, प्रोटोकॉल और कॉलेज प्रशासन की तैयारियों की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी किसी भी तरह की कमी न रहे।
डीएम ने क्या कहा?
सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीवान आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर, सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल, वाहनों की व्यवस्था और हेलीपैड से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेने के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। कॉलेज प्रशासन से भी आवश्यक जानकारी ली गई है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब सभी की नजर 25 नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0