लुगूबुरू महोत्सव में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, आदिवासी समाज से एकजुट रहने की अपील; SIR और केंद्र पर भी साधा निशाना
बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को आदिवासी समाज के प्रमुख धर्मस्थल लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ पहुंचे। ललपनिया में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय लुगूबुरू महोत्सव में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने धर्म सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज को एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।

धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), झारखंड की खनिज संपदा और केंद्र सरकार द्वारा राज्य की कथित उपेक्षा जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, पहचान और अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट रहना होगा।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के संघर्ष और उसके इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा से चुनौतियों का सामना करता आया है। अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से एकता बनाए रखने और किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा संघर्ष करता आया है। यह समाज न कभी डरा है और न कभी थका है। आगे भी अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी। परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, उनका मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस दौरे और संबोधन को आदिवासी समाज की एकजुटता, अधिकारों और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0