रांची में आदिवासी संस्कृति की दिखी झलक, जिला स्तरीय पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता में सात प्रखंडों की टीमों ने लिया हिस्सा

रांची :- झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत रांची में जिला स्तरीय पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल के हॉल में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सात प्रखंडों के पारंपरिक नृत्य दलों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Nov 24, 2026 - 17:02

समेकित जनजाति विकास अभिकरण की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। कलाकारों की प्रस्तुतियों से मंच पर झारखंड की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठी। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के दौरान गठित चयन समिति ने सभी नृत्य दलों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया। इसमें नृत्य की मौलिकता, ताल-लय, पारंपरिक वेशभूषा, अभिव्यक्ति और निर्धारित समय सीमा को आधार बनाया गया।

मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य दल का चयन किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक लोककलाओं का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों, परंपराओं और पहचान से जोड़ना भी इस कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला और जनजातीय विरासत के प्रति गर्व का संदेश भी दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0