पाकुड़ में प्रधान और परगनैत सम्मानित, उप विकास आयुक्त बोले- ग्रामीण विकास में इनकी भूमिका अहम
पाकुड़:- झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मंगलवार को पाकुड़ समाहरणालय स्थित सभागार में प्रधान एवं परगनैत का जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रधान और परगनैत को सम्मानित किया गया। इस दौरान पारंपरिक ग्राम नेतृत्व की भूमिका और ग्रामीण विकास में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास में प्रधान एवं परगनैत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनका सहयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में पारंपरिक ग्राम नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रधान एवं परगनैत की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
उप विकास आयुक्त ने सामाजिक कुरीतियों पर चिंता जताते हुए बाल विवाह जैसी प्रथाओं को समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसके लिए पारंपरिक ग्राम नेतृत्व को आगे आकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।
समारोह के माध्यम से पारंपरिक ग्राम व्यवस्था और नेतृत्व को सम्मान देने के साथ ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0