लॉन बॉल्स में भारत की जीत पर झारखंड के खिलाड़ियों को सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई, 2-1 से न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

रांची: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित लॉन बॉल्स की तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Nov 24, 2026 - 20:24

मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 16 से 18 नवंबर 2026 तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की जीत पर सभी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी।

झारखंड के खिलाड़ियों ने बढ़ाया राज्य का मान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव की बात है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राज्य का मान-सम्मान बढ़ाया है।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और टीम के कोच मधुकांत पाठक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0