रांची बनेगा देश का प्रमुख IT हब, 2029 तक IT पार्क शुरू करने की तैयारी; 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
रांची। झारखंड सरकार रांची को देश के प्रमुख IT और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। बैठक में रांची में अत्याधुनिक IT Park, Global Capability Centre (GCC) और तकनीकी एवं औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
रांची:- झारखंड सरकार रांची को देश के प्रमुख IT और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। बैठक में रांची में अत्याधुनिक IT Park, Global Capability Centre (GCC) और तकनीकी एवं औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत 2029 तक रांची में IT Park की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर सृजित करने और अगले तीन वर्षों में इसकी क्षमता बढ़ाकर लगभग 75 हजार रोजगार तक पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई।
IT Park के लिए IIM Ranchi, नए विधानसभा परिसर और हाईकोर्ट परिसर के आसपास उपलब्ध करीब 100 एकड़ भूमि को संभावित स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है। यहां आधुनिक कार्यालय, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक तकनीकी कंपनियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने की परिकल्पना है।
बैठक में IT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। GCC के जरिए वैश्विक कंपनियों के लिए IT और AI सेवाओं समेत कई उच्च-कौशल वाले कार्य झारखंड से संचालित किए जाने की संभावना पर विचार किया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अक्टूबर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु का दौरा कर वहां के IT Park, तकनीकी इकोसिस्टम और GCC मॉडल का अध्ययन करेगा। इसके आधार पर झारखंड में IT Park और तकनीकी इकोसिस्टम के विकास के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार आधुनिक तकनीक, नवाचार और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए राज्य में ही उच्च-कौशल आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







