रांची के कांके में बेकन फैक्ट्री के कायाकल्प की तैयारी तेज, जल्द शुरू होगा मीट प्रोसेसिंग प्लांट

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री को फिर से पूरी क्षमता के साथ शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से फैक्ट्री के पुनर्निर्माण और विकास का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को झारखंड की कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेकन फैक्ट्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

Sep 28, 2026 - 13:39

बताया गया कि नेशनल मीट रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद की कंसल्टेंसी में बेकन फैक्ट्री का पुनर्विकास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस मीट प्रोसेसिंग प्लांट के रूप में विकसित करना है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि फैक्ट्री को जल्द तैयार कर दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से झारखंड के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। मंत्री के मुताबिक, आधुनिक सुविधाओं के साथ यह केंद्र एशिया के बेहतर मीट प्रोसेसिंग सेंटरों में शामिल होने की दिशा में विकसित किया जा रहा है।

फैक्ट्री के दोबारा शुरू होने से मीट प्रोसेसिंग के क्षेत्र में राज्य की क्षमता बढ़ने के साथ रोजगार और संबंधित गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0