बेगूसराय में इंस्टाग्राम पोस्ट से नाराज भाई ने दोस्त को बुलाकर मारी गोली, 5 आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में इंटर छात्र साजन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग से नाराज होकर साजन के दोस्त शिवम कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घर से बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
बेगूसराय:- जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव में इंटर छात्र साजन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग से नाराज होकर साजन के दोस्त शिवम कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे घर से बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मुख्य आरोपी समेत अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
दरअसल, 18 सितंबर की रात भरडीहा गांव निवासी इंटर छात्र साजन कुमार को कुछ दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई।
पुलिस के मुताबिक, साजन कुमार का अपने दोस्त शिवम कुमार की बहन के साथ करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि शिवम की बहन आर्केस्ट्रा में डांस करती थी और इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क हुआ। दोस्त होने के कारण साजन अक्सर शिवम के घर आता-जाता था।
पुलिस का कहना है कि शिवम अपने दोस्त साजन से बहन से बातचीत बंद करने के लिए कई बार कह चुका था, लेकिन साजन ने कथित तौर पर उसकी बात नहीं मानी। इसी बीच शिवम की बहन ने इंस्टाग्राम पर साजन के साथ तस्वीर पोस्ट कर “Love You My Jaan” जैसा स्टेटस लगाया। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर शिवम ने हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि 18 सितंबर की रात शिवम अपने पांच अन्य साथियों के साथ बाइक से साजन के घर पहुंचा और समोसा खिलाने के बहाने उसे बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद हत्या में शामिल एक अन्य युवक ने साजन की मां को फोन कर हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस और परिजन मौके की तलाश में निकले, जहां साजन का शव बरामद किया गया।
मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान साजन और आरोपी शिवम की बहन के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, शिवम लगातार साजन को अपनी बहन से बात करने से मना करता था और इसी विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।
डीएसपी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि साजन के खिलाफ पहले से एक-दो मामले दर्ज थे और उसके पास पिस्टल होने की जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, उसी पिस्टल का इस्तेमाल शिवम ने साजन की हत्या में किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







