गया में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; तीन जोड़ी चांदी की पायल और बाइक बरामद
गया। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में चांदी की पायल और मोबाइल समेत बैग लूटने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
गया:- नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में चांदी की पायल और मोबाइल समेत बैग लूटने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को पीड़ित किरण ज्वेलर्स से काम खत्म कर घर लौट रहा था। बरैनी स्कूल से कुछ आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोक लिया और मोबाइल फोन व काला बैग छीनकर छबीलापुर की ओर फरार हो गए। बैग में चांदी की 10 जोड़ी पायल थी, जिसका कुल वजन करीब 456 ग्राम बताया गया है।
घटना के बाद नीमचक बथानी थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंदन कुमार, निवासी नेनपुर, थाना छबीलापुर और राजेश कुमार उर्फ डॉन, निवासी वीरचैत, थाना राजगीर, दोनों जिला नालंदा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, चंदन कुमार का राजगीर थाना में पहले से दो मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

