छपरा में दरवाजे पर बैठी 62 वर्षीय महिला को मारी तीन गोलियां, हालत गंभीर; बाइक सवार बदमाश फरार
छपरा। तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के दरवाजे पर बैठी 62 वर्षीय नीलम देवी को बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
छपरा:- तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के दरवाजे पर बैठी 62 वर्षीय नीलम देवी को बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन गोलियां मार दीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल महिला के पुत्र दीपक सिंह के मुताबिक, उनकी मां घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने गमछे से अपना चेहरा ढक रखा था। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने नीलम देवी पर फायरिंग कर दी और उन्हें तीन गोलियां लगने के बाद मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान के साथ-साथ फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

