कौआकोल के नावाडीह में पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट
नवादा। कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव के जंगल किनारे स्थित हल्दीबांध बधार में शनिवार देर रात करीब चार जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों के गांव के नजदीक पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नवादा:-कौआकोल प्रखंड के नावाडीह गांव के जंगल किनारे स्थित हल्दीबांध बधार में शनिवार देर रात करीब चार जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों के गांव के नजदीक पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने और उन्हें किसी भी तरह से छेड़ने से बचने की अपील की है। खासकर जंगल और खेतों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के आबादी के करीब पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और उन्हें सुरक्षित तरीके से आबादी वाले इलाके से दूर घने जंगल की ओर भेजने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले भी हाथियों के झुंड ने नावाडीह में कई घरों को नुकसान पहुंचाया था। वहीं बिंदीचक टोला फुसबंगला में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत और मधुरापुर में एक भैंसे की मौत की घटना भी हाथियों से जुड़ी बताई गई थी। इन घटनाओं के कारण इस बार हाथियों के गांव के करीब आने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
वन विभाग की टीम सतर्क
रेंजर राजेश रौशन ने बताया कि हाथियों के पहुंचने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम सतर्कता बरत रही है और हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर घने जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

