पटना में पारिवारिक विवाद के बाद युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

पटना। दीघा थाना क्षेत्र में करीब 30 वर्षीय युवक नयाब उर्फ लड्डन की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद नयाब अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

Sep 20, 2026 - 11:03

कुछ देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी सुषमा सागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक की मां ने बेटे की मौत को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0