हेमंत सोरेन के समर्थन में उतरे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले- कठिन समय में चट्टान की तरह खड़ा हूं
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से राजनीतिक लड़ाई लड़ सकते हैं, लेकिन अपनों की ओर से हेमंत सोरेन को निशाना बनाया जाना उन्हें पीड़ा देता है।

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार कठिन पारिवारिक परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में गुरुजी शिबू सोरेन, रामदास सोरेन और सुदिव्या सोनू के निधन का भी जिक्र किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में वह हेमंत सोरेन के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।
उन्होंने अपने संदेश में हेमंत सोरेन के प्रति समर्थन और एकजुटता जताते हुए कहा कि राजनीतिक संघर्ष अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक संकट के समय अपनों का साथ जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0