मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म निभाने मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन भी रहीं साथ
सरायकेला/चांडिल। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में मुख्यमंत्री ने पारिवारिक परंपरा के तहत पारंपरिक रस्म अदायगी की।

मामा घर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
मां के निधन के बाद निभाई गई पारिवारिक परंपरा
दरअसल, झारखंडी समाज में माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी होने के पश्चात मामा घर जाकर पारंपरिक रस्म अदायगी करने की परंपरा है। इस रस्म के दौरान मामा घर में पैर धोकर स्वागत किया जाता है और भोजन कराया जाता है। स्थानीय परंपरा में इसे छुतका दूर करने की रस्म भी कहा जाता है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन सहित आवश्यक धार्मिक एवं पारिवारिक रस्में पूरी की गईं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रस्म अदायगी में शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0