5 नवंबर को झारखंड में ECINET सोशल मीडिया महाअभियान, युवाओं से मतदाता जागरूकता फैलाने की अपील

रांची। झारखंड में युवा मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के उद्देश्य से 5 नवंबर को विशेष सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Nov 3, 2026 - 15:30
5 नवंबर को झारखंड में ECINET सोशल मीडिया महाअभियान, युवाओं से मतदाता जागरूकता फैलाने की अपील

रांची। झारखंड में युवा मतदाताओं को जागरूक करने और मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के उद्देश्य से 5 नवंबर को विशेष सोशल मीडिया महाअभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक एक घंटे का #DownloadECINet अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी ECINET ऐप डाउनलोड कर मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

सोशल मीडिया पर #DownloadECINet पोस्ट करने की अपील

के. रवि कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के प्राचार्यों और निदेशकों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पात्र युवाओं का निबंधन सुनिश्चित करने और शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान विद्यार्थी अपने मोबाइल में ECINET ऐप डाउनलोड कर उसका स्क्रीनशॉट, ELC कार्यक्रम से संबंधित सेल्फी, मतदाता जागरूकता संदेश वाले वीडियो और प्रचार सामग्री फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करेंगे। सभी पोस्ट में #DownloadECINet हैशटैग का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में निबंधन जरूरी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिक विद्यार्थियों का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने प्राचार्यों और निदेशकों को अपने अधीनस्थ संस्थानों में पात्र विद्यार्थियों के निबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। साथ ही जिन पात्र विद्यार्थियों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें फॉर्म-6 और घोषणा पत्र जमा करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।

कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची से न छूटे

के. रवि कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं तक मतदाता निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाना है, ताकि कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

बैठक में सभी ELC प्रभारियों को अभियान की तैयारी और क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य और निदेशक ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0