नूतन नगर कालीबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

गयाजी। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा के तहत नूतन नगर कालीबाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की तथा आसपास बिखरे प्लास्टिक और कचरे को एकत्र कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया गया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने का संकल्प ले, तो पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गया धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। शहर की स्वच्छता यहां आने वाले लोगों के सामने गया की सकारात्मक पहचान प्रस्तुत करती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की। ‘स्वच्छ गया, सुंदर गया’ हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है। अभियान में राणा रणजीत सिंह, सुनील सिन्हा, सुनील बम्बईया, गोपाल प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, कुंदन सिंह, बबलू गुप्ता, महेश यादव, भोला सरकार, चिंता देवी, मनीता देवी सहित कई कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Sep 20, 2026 - 12:38
नूतन नगर कालीबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0