पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2 स्थित उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री समाज के सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थीं।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं, बीते शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

