झारखंड में दीपावली और छठ पर पटाखे फोड़ने का समय तय, दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी
रांची। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटाखों के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने लोगों से पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखों का उपयोग करने और निर्धारित समय सीमा का पालन करने की अपील की है।

जारी गाइडलाइन के मुताबिक, दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने के लिए रात 8 बजे से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यानी दीपावली पर लोगों को सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी करने की अनुमति होगी।
छठ पूजा पर सुबह दो घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे
छठ महापर्व के दौरान भी पटाखे फोड़ने के लिए समय सीमा तय की गई है। छठ पूजा के दिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से निर्धारित समय के भीतर ही आतिशबाजी करने की अपील की है। बोर्ड का उद्देश्य त्योहारों के दौरान वायु प्रदूषण को कम करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल पर जोर
बोर्ड ने नागरिकों से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की है। साथ ही पटाखों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने और प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।
दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान बढ़ते प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी लोगों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
पटाखे फोड़ने का निर्धारित समय:
-
दीपावली: रात 8 बजे से 10 बजे तक
-
छठ पूजा: सुबह 6 बजे से 8 बजे तक
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0