भाजपा नेता अनंत धीश अमन एवं विधान पार्षद संजय मयूख ने आर.के. सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, पुत्र ऋतुराज सिन्हा से मिलकर जताई संवेदना
भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान रहे आदरणीय आर.के. सिन्हा जी के निधन पर भाजपा नेता अनंत धीश अमन एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता, बिहार के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान रहे आदरणीय आर.के. सिन्हा जी के निधन पर भाजपा नेता अनंत धीश अमन एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आर.के. सिन्हा जी के सुपुत्र एवं भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट की। इस मौके पर अनंत धीश अमन ने कहा कि आर.के. सिन्हा जी का व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान, उद्यमशीलता एवं पत्रकारिता जगत में उनकी विशिष्ट पहचान सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन समाज एवं सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







