पूर्णिया में हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- मोदी ने जनता का दिल चुराया है
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रजनी चौक पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर चुनाव में हार के बाद वोट चोरी का आरोप लगाने को लेकर तंज कसा। उनके बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है।

जनसभा में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब राहुल गांधी चुनाव हारते हैं तो उन्हें वोट चोरी याद आने लगती है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता का दिल जीत लिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन भाजपा और एनडीए के साथ है। उन्होंने राहुल गांधी और उनकी टीम को लेकर बांग्लादेश भेजने तथा वहीं से चुनाव लड़ने संबंधी विवादित टिप्पणी भी की।
असम के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बाबर और औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि देश से इनका प्रभाव समाप्त होना चाहिए। सीमांचल क्षेत्र की बदलती जनसांख्यिकी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस इलाके में डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव को गंभीरता से देखने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर कटाक्ष करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव जीते थे, तब उन्हें ईवीएम में कोई खराबी नजर नहीं आई। इसी तरह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग और ईवीएम को बदनाम करने लगते हैं।
उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष की इस राजनीति को समझ चुकी है। चुनावी हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने की राजनीति को उन्होंने विपक्ष की साजिश करार दिया।
पूर्णिया की इस जनसभा में हिमंत बिस्वा सरमा के तीखे राजनीतिक बयानों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0