इरफान अंसारी का PM मोदी पर हमला, बोले- राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते प्रधानमंत्री
रांची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दिए जाने के मुद्दे पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। आज देश प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के बीच आमने-सामने बैठकर चर्चा चाहता है।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री को खुलकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता और युवाओं से जुड़े सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को उनके साथ बैठकर देश के सामने इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।
अमेरिका का उदाहरण देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि वहां चुनाव और राजनीतिक बहस के दौरान नेता सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते हैं और जनता उनके प्रदर्शन को देखती है। भारत में भी इसी तरह खुली बहस होनी चाहिए, ताकि देश के लोगों को नेताओं का पक्ष और उनकी जवाबदेही समझ में आ सके।
इरफान अंसारी ने अपने बयान में 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़कों पर होने का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि देशहित में राहुल गांधी की बात सुनी जाए और जनता से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाए।
इरफान अंसारी के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी के बीच सार्वजनिक डिबेट को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। हालांकि, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ओर से डिबेट की चुनौती को लेकर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0