स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने के विरोध में उतरा स्वदेशी जागरण मंच, बोकारो में PM के नाम सौंपा ज्ञापन

बोकारो। एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति दिए जाने के मुद्दे पर विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता का हवाला देते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा संचालन का लाइसेंस नहीं देने की मांग उठाई है। इसी कड़ी में बोकारो में स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया और उपायुक्त (DC) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा।

Nov 4, 2026 - 12:37

प्रदर्शन के दौरान मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि स्टारलिंक को भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए। मंच का कहना है कि देश की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

इस दौरान अखिल भारतीय स्वदेशी मेला प्रमुख सचिंद्र कुमार बरियार ने कहा कि एलन मस्क की ओर से प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा संचालित करने की अनुमति दी जाती है, तो इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

बरियार ने कहा कि सैटेलाइट के माध्यम से इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली तकनीक को लेकर सुरक्षा संबंधी कई सवाल हैं। डेटा कहां और किस तरह सुरक्षित रहेगा, सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन कैसे होगा और जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवा को नियंत्रित करने की व्यवस्था क्या होगी, इन सभी पहलुओं पर स्पष्टता जरूरी है।

दरअसल, स्टारलिंक की भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने की योजना को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा ट्रांसमिशन और नियामकीय शर्तों जैसे मुद्दे चर्चा में हैं। भारत सरकार की ओर से भी कंपनी से सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर स्पष्टीकरण और अनुपालन की अपेक्षा की गई है।

स्वदेशी जागरण मंच का कहना है कि भारत में किसी भी विदेशी कंपनी को कारोबार करने की अनुमति देने से पहले देशहित और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर मंच ने प्रधानमंत्री से स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0