एनएसएस शिविर के पांचवें दिन योग, आयुर्वेद, नशामुक्ति और महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन
अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन योग, आयुर्वेद, नशामुक्ति, महिला अधिकार, डिजिटल पहचान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गयाजी। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन योग, आयुर्वेद, नशामुक्ति, महिला अधिकार, डिजिटल पहचान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई। विवेकानंद केंद्र के संजय किशोरी जी ने स्वयंसेवकों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। आयुर्वेदाचार्य डॉ. विजय कुमार ने स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्रह्माकुमारी संस्था ने नशामुक्त भारत विषय पर युवाओं को जागरूक किया। डॉ. श्वेता सिंह ने डिजिटल पहचान एवं वास्तविक अस्तित्व तथा डॉ. आलोक यादव ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और चुनौतियों पर विचार रखे। महिला थाना प्रभारी काजल कुमारी ने महिला अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद नज़ीर अख्तर ने महिला शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता को विकसित समाज की आधारशिला बताया। मंच संचालन ईशा तथा धन्यवाद ज्ञापन साहिबा ने किया।इस मौके पर एनसीसी पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







