पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर वैशाली में हाईलेवल निरीक्षण, बहसी गांव में कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

हाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर बिहार के वैशाली जिले में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री के सचिव, तिरहुत रेंज के डीआईजी, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के बहसी गांव के पास प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Nov 5, 2026 - 13:14

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान हेलीपैड निर्माण, मंच की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजामों की समीक्षा भी की।

सिक्स लेन पुल के उद्घाटन का है संभावित कार्यक्रम

निरीक्षण के बाद वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्स लेन पुल के उद्घाटन को लेकर संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान सभी इंतजाम बेहतर तरीके से किए जा सकें।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन का विशेष ध्यान सुरक्षा व्यवस्था पर है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों, वाहनों की आवाजाही, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

फिलहाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक तारीख और विस्तृत कार्यक्रम की पुष्टि का इंतजार है। निरीक्षण के बाद जिले का प्रशासन संभावित आयोजन को लेकर तैयारियों में जुट गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0