मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन में शामिल होने मधुबन पहुंचेंगे CM हेमंत सोरेन, देश-विदेश से जुटे श्रद्धालु
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित दो दिवसीय मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक आस्था, आदिवासी संस्कृति और सामाजिक एकजुटता के प्रतीक इस महासम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ ही देर में मधुबन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां धार्मिक सभा में भाग लेंगे और उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

महासम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के लिए मधुबन थाना मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आदिवासी समाज के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस सम्मेलन में झारखंड के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल सहित अन्य स्थानों से भी लोग शामिल होने पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा कड़ी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इसके अलावा यातायात नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ महासम्मेलन का शुभारंभ
बता दें कि बुधवार को मधुबन स्थित मांझी थान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मरांग बुरु की पूजा-अर्चना कर दो दिवसीय धर्म सम्मेलन का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद से ही मधुबन में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां जारी हैं।
इस महासम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी समाज की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी को लेकर आयोजन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
फिलहाल मधुबन में महासम्मेलन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और सभी की निगाहें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर टिकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0