अचानक आई बाढ़ में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को 62वीं वाहिनी एसएसबी ने सुरक्षित निकाला, सोनपथरी नाला में तेज बारिश के बाद बढ़ा पानी, 10 सदस्यीय बचाव दल ने चलाया अभियान

भिनगा। सोनपथरी नाला में अत्यधिक बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से सात नेपाली नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही 62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), भिनगा की सीमा चौकी सोनपथरी से बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचा। निरीक्षक (सामान्य) मनीष कुमार चौधरी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय सशस्त्र सीमा बल बचाव दल ने पूरी तत्परता और सावधानी के साथ बचाव अभियान शुरू किया। जवानों ने बाढ़ के तेज बहाव के बीच फंसे सभी सात नेपाली नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बचाव अभियान के बाद सभी नेपाली नागरिक सुरक्षित हैं। कमांडेंट ए. के. वरूण ने कहा कि सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय लोगों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए जवानों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। सशस्त्र सीमा बल की इस त्वरित कार्रवाई से बाढ़ में फंसे सातों नेपाली नागरिकों की जान बचाई जा सकी। क्षेत्र में लगातार बारिश को देखते हुए बल के जवानों को आगे भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sep 11, 2026 - 18:23
अचानक आई बाढ़ में फंसे 7 नेपाली नागरिकों को 62वीं वाहिनी एसएसबी ने सुरक्षित निकाला, सोनपथरी नाला में तेज बारिश के बाद बढ़ा पानी, 10 सदस्यीय बचाव दल ने चलाया अभियान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0