लोकप्रियता के शिखर पर अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना ने पहली बार हासिल किया नंबर-1 मुकाम
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है। हालिया ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में अमिताभ बच्चन देश के पसंदीदा अभिनेता की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। 80 की उम्र पार करने के बावजूद उनका स्टारडम आज भी कायम है।

वहीं, अभिनेत्रियों की सूची में रश्मिका मंदाना ने बड़ी छलांग लगाई है। ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर रश्मिका ने अपनी लगातार सफल फिल्मों और दमदार पैन-इंडिया पहचान के दम पर पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया है।
रश्मिका की लोकप्रियता ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के बाद तेजी से बढ़ी है। अब अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की यह उपलब्धि दिखाती है कि एक ओर जहां बिग बी का दशकों पुराना स्टारडम बरकरार है, वहीं नई पीढ़ी में रश्मिका ने अपनी मजबूत जगह बना ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0