‘जीवन या भीमा कौन?’ का ट्रेलर रिलीज, अरशद वारसी दिखाएंगे कॉमेडी और क्राइम का नया अंदाज

मुंबई: अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज और पूजा चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘जीवन या भीमा कौन?’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कॉमेडी, क्राइम और अराजकता का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

Sep 1, 2026 - 22:23
‘जीवन या भीमा कौन?’ का ट्रेलर रिलीज, अरशद वारसी दिखाएंगे कॉमेडी और क्राइम का नया अंदाज

मुंबई:- अरशद वारसी, संजीदा शेख, विजय राज और पूजा चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘जीवन या भीमा कौन?’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कॉमेडी, क्राइम और अराजकता का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

कहानी जीवन और भीमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग किरदार हैं। फिल्म में दोनों की जिंदगी अचानक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है, जहां घटनाएं लगातार उलझती जाती हैं और दर्शकों को हास्य के साथ-साथ क्राइम का रोमांच भी देखने को मिलता है।

अरशद वारसी ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर बताया कि जीवन और भीमा उनके लिए बिल्कुल अलग तरह के अनुभव थे। फिल्म में संजीदा शेख जीवन की तेज-तर्रार और समझदार पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं विजय राज और पूजा चोपड़ा भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

‘जीवन या भीमा कौन?’ का निर्देशन अभिषेक डोंगरा ने किया है। फिल्म का निर्माण स्ट्रीमिंग वर्क्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0