BIG NEWS : दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
NEWS DESK : गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इंडिगो के विमान में कुल 299 लोग सवार थे. इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई.
विमान गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 9:16 बजे उड़ान भरा. उसके लगभग 10 मिनट बाद सुबह 9:25 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और सुबह 9:50 बजे विमान की लैंडिंग गोवा एयरपोर्ट पर कराई गई.
इंडिगो ने जताया खेद
गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इंडिगो की ओर से कहा है कि कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है. हमने यात्रियों की परेशानी को कम करने की पूरी कोशिश की है,जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर अपडेट देना शामिल है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0