'मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो', कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब
ENTERTAINMENT DESK : एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनौत अक्सर किसी न किसी कारण से विवादों में आ जाती हैं. पिछली महीने वो 'गटर जेनरेशन' वाले बयान को लेकर विवादों में आ गई थीं. बाबा रामदेव ने उनके इस बयान की आलोचना की.
योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कंगना की पढ़ाई क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? अब इस बयान को लेकर कंगना ने बाबा रामदेव को आड़े हाथों लिया है और जमकर सुनाई है.
कंगना रनौत ने कहा कि 'बाबा जी, आप मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो. कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे झूठे या फ्रॉड मेडिकल दावों की वजह से कभी सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं लगी. ये फैक्ट्स पर बेस्ड है, गॉसिप पर नहीं. तो मुझे कैरेक्टर पर ज्ञान मत दीजिए, तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर कोई भी फ्रॉड सामने नहीं आया.'
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







