पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के बीच कार्यों का बंटवारा, अलग-अलग खंडपीठ करेंगी मामलों की सुनवाई

पटना। पटना हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के मामलों की सुनवाई के लिए न्यायाधीशों की खंडपीठों के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया है। इसके तहत मुख्य न्यायाधीश समेत सात न्यायाधीशों की खंडपीठ अलग-अलग विषयों से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी।

Nov 25, 2026 - 10:37

कार्य आवंटन के अनुसार:

  1. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस वी. कामेश्वर राव की खंडपीठ जनहित याचिका (PIL), विधियों की वैधता, न्यायिक सेवा, व्यापार एवं वाणिज्य और एलपीए (LPA) से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी।

  2. जस्टिस सुधीर कुमार सिंह की खंडपीठ स्टेट टैक्स, एलपीए और क्रिमिनल अपील से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

  3. जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ शिक्षा से संबंधित एलपीए, क्रिमिनल अपील और एमजेसी (MJC) मामलों पर सुनवाई करेगी।

  4. जस्टिस मोहित कुमार शाह की खंडपीठ डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स, कंपनी अपील और क्रिमिनल अपील से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

  5. जस्टिस नानी तागिया की खंडपीठ वैवाहिक विवाद, मिसलेनियस अपील और क्रिमिनल अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी।

  6. जस्टिस संजय कुमार सिंह की खंडपीठ वैवाहिक विवाद और क्रिमिनल अपील से जुड़े मामलों पर सुनवाई करेगी।

  7. जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा की खंडपीठ सिविल रिव्यू, शिक्षा से संबंधित एलपीए और एमजेसी मामलों की सुनवाई करेगी।

इस कार्य आवंटन के माध्यम से पटना हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के मुकदमों की सुनवाई संबंधित खंडपीठों द्वारा की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0