इमरान हाशमी हुए H1N1 स्वाइन फ्लू के शिकार, बेंगलुरु शो हुआ पोस्टपोन, बोले : 'मैं काफी बीमार हूं'

Aug 29, 2026 - 17:10
इमरान हाशमी हुए H1N1 स्वाइन फ्लू के शिकार, बेंगलुरु शो हुआ पोस्टपोन, बोले : 'मैं काफी बीमार हूं'

ENTERTAINMENT DESK : 'आवारापन 2' स्टार इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए, फैंस को बताया कि उनकी तबीयत खराब है। हाल ही में काम के सिलसिले में रांची समेत कई जगहों की यात्रा करने के बाद कुछ दिनों से बीमार चल रहे एक्टर इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू H1N1 हो गया है। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई और आज 29 अगस्त को उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बताया कि वह इतने बीमार है कि उन्हें बेंगलुरु शो पोस्टपोन करना पड़ा।

इमरान हाशमी को स्वाइन फ्लू हुआ

इमरान हाशमी शूटिंग के सिलसिले में ट्रैवल कर रहे थे और हाल ही में काम के लिए रांची गए थे। यात्रा से लौटने के बाद एक्टर की तबीयत खराब होने लगी और कुछ दिनों तक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती रहीं। इसके बाद उन्होंने मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें पुष्टि हुई कि उन्हें H1N1 स्वाइन फ्लू हो गया है। अपनी सेहत को लेकर आ रही खबरों के बीच इमरान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए फैंस को बताया कि बीमारी के कारण वह बेंगलुरु में होने वाले अपने तय शो में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इमरान हाशमी का बेंगलुरु शो पोस्टपोन

अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए, इमरान हाशमी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हे बैंगलोर, मेरी तबीयत बहुत खराब है और दुर्भाग्य से मैं बैंगलोर शो में नहीं आ पाऊंगा लेकिन पिक्चर खत्म नहीं हुई है, बस पोस्टपोन हुई है! मैं आप सभी से 12 सितंबर, शनिवार को सनबर्न यूनियन में मिलूंगा। आपकी टिकटें नई तारीख के लिए भी मान्य रहेंगी। आप लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है!'

इमरान हाशमी की आने वाली फिल्में

इमरान हाशमी को हाल ही में फिल्म 'आवारापन 2' में देखा गया था, जिसमें दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' का सीक्वल है और इसमें इमरान ने शिवम पंडित के तौर पर अपनी भूमिका दोहराई है। इसके बाद इमरान की आने वाली फिल्मों में 'गनमास्टर G9', 'रूह' और 'G2' शामिल हैं।

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'आवारापन 2' की कमाई की बात करें तो इसने दुनिया भर में 205.10 करोड़ की शानदार ग्रॉस कमाई की है, जिसमें भारत से 173.30 करोड़ और विदेशी बाजारों से 31.80 करोड़ शामिल हैं। फिल्म ने भारत में 130,160 शो के जरिए 145.45 करोड़ की नेट कमाई की है, जो बॉक्स ऑफिस पर इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0