Nepal Flash Flood Updates : तिब्बत में फिर झील फटी, नेपाल में खाली कराए गये गांव, सेना ने लोगों से सुरक्षित जगह जाने को कहा, अबतक 552 मौतें, 1500 लापता

Aug 28, 2026 - 16:56
Nepal Flash Flood Updates : तिब्बत में फिर झील फटी, नेपाल में खाली कराए गये गांव, सेना ने लोगों से सुरक्षित जगह जाने को कहा, अबतक 552 मौतें, 1500 लापता

Nepal Flash Flood Updates : नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फट गई है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले ही जताई थी।

झील फटने के बाद पानी का स्तर बढ़ने लगा है। खतरे की वजह से के रसुवा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन 90 मिनट के लिए रोक दिया गया है। भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। लोगों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

इस बीच चीन ने भी तिब्बत में राहत और बचाव अभियान रोक दिया है और लेवल-4 अलर्ट जारी किया है। दोबारा बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बाढ़ और भूस्खलन से दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें करीब 178 भारतीय भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0