BRICS समिट में मिडिल ईस्ट पर गहरी चिंता, ईरान-UAE समेत देशों ने जारी किया संयुक्त घोषणापत्र
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति को लेकर सदस्य देशों ने गहरी चिंता जताई है। सम्मेलन के दौरान जारी संयुक्त घोषणापत्र में क्षेत्र में बढ़ते तनाव और अस्थिरता पर चिंता व्यक्त करते हुए शांति एवं स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया गया।

खास बात यह रही कि ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) समेत BRICS के सदस्य देशों ने संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए। मिडिल ईस्ट में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के बीच इस घोषणा को अहम माना जा रहा है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने BRICS सम्मेलन के दौरान भारत की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह “मोदी के भारत की Convening Power” यानी विभिन्न देशों को एक मंच पर लाने और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर संवाद कराने की क्षमता को दर्शाता है।
भारत की मेजबानी में हुए इस सम्मेलन में वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मिडिल ईस्ट का मुद्दा भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल रहा।
संयुक्त घोषणापत्र में क्षेत्रीय तनाव को कम करने और बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। भारत की कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से भी BRICS सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0