नेपाल में तबाही के 11वें दिन चमत्कार! मलबे से महिला और चीनी नागरिक समेत 2 लोगों का रेस्क्यू

Sep 6, 2026 - 22:10
नेपाल में तबाही के 11वें दिन चमत्कार! मलबे से महिला और चीनी नागरिक समेत 2 लोगों का रेस्क्यू

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के 11वें दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है। शनिवार को रेस्क्यू टीमों ने मलबे में फंसी दो जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें नुवाकोट की 64 वर्षीय महिला चण्डिका श्रेष्ठ और एक चीनी नागरिक शामिल हैं।

नुवाकोट के विदुर वेत्रावती में सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने चण्डिका श्रेष्ठ को उनके घर की चौथी मंजिल से सुरक्षित निकाला। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से काठमांडू इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

वहीं, अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की एडिट-4 सुरंग से भी एक चीनी नागरिक को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। नेपाली सेना और दक्षिण कोरिया की आपदा विशेषज्ञ टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला।

नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ और तबाही में अब तक 1,344 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0