मगध कैम्ब्रिज स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

गयाजी। मगध कैम्ब्रिज स्कूल में 5 सितंबर को देश के महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता रानी, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन सिंह सभी समन्वयक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी ने उत्साह और उमंग के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया तथा कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समर्पण एवं मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।

Sep 5, 2026 - 20:03
मगध कैम्ब्रिज स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0