SBI की UPI-IMPS सेवा ठप, ग्राहकों को हुई परेशानी; बैंक ने UPI Lite और ATM इस्तेमाल करने की दी सलाह
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की UPI और IMPS सेवाओं में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार को बड़ी संख्या में ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद तक कई यूजर्स के लिए ऑनलाइन भुगतान और तत्काल धन ट्रांसफर की सेवाएं प्रभावित रहीं।

तकनीकी समस्या के चलते UPI से भुगतान और IMPS के जरिए तत्काल पैसे भेजने में दिक्कत आई। कुछ ग्राहकों ने ट्रांजेक्शन फेल होने, भुगतान अटकने और लेनदेन में देरी की शिकायत की।
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए तकनीकी समस्या की जानकारी देते हुए कहा कि उसकी तकनीकी टीम इसे जल्द ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। बैंक ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया।
सेवा पूरी तरह सामान्य होने तक बैंक ने ग्राहकों को UPI Lite और ATM जैसी वैकल्पिक सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
बैंक ने यह भी सलाह दी है कि यदि कोई ट्रांजेक्शन असफल या लंबित दिखाई दे रहा है, तो दोबारा भुगतान करने से पहले खाते या बैंकिंग ऐप में उसकी स्थिति जरूर जांच लें, ताकि एक ही भुगतान दो बार न हो जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0