स्काउटिंग-गाइडिंग के स्थापना दिवस पर दिखा उत्साह, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला शाखा गया जी के तत्वावधान में संगठन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला आयुक्त श्री पुरंदर सावर्ण ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री ओम प्रकाश कुमार उपस्थित रहे।

Nov 8, 2026 - 08:38
स्काउटिंग-गाइडिंग के स्थापना दिवस पर दिखा उत्साह, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश

गया जी।बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला शाखा गया जी के तत्वावधान में संगठन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य जिला आयुक्त श्री पुरंदर सावर्ण ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री ओम प्रकाश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला सचिव श्री रंजीत कुमार ने मुख्य अतिथि ओम प्रकाश कुमार को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान, निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग केवल एक संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी पद्धति है, जो युवाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करने, दूसरों की सहायता करने और समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त, मगध प्रमंडल श्री राज किशोर पांडेय, जिला सचिव श्री रंजीत कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त श्री गोपाल कुमार ने वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा डीएवी कैंट एरिया एवं डीएवी मानपुर के प्राचार्यों को संगठन का स्टिकर एवं ध्वज भेंट किया। साथ ही स्थापना दिवस के महत्व एवं समाज निर्माण में स्काउटिंग-गाइडिंग की भूमिका से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. सुदर्शन शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. विजय कुमार, जिला आयुक्त श्री कलमुद्दीन अंसारी, स्काउट शिक्षक श्री रवि रंजन, श्री विनीत कुमार, श्री अरुणोदय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने तथा अनुशासन, सहयोग, समर्पण और सेवा भावना के साथ राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0