दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, सिराज के ओवर में जड़े 3 चौके और छक्का
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसे वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने सही साबित किया।
वैभव ने 37 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। खास बात यह रही कि उन्होंने साउथ जोन के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खिलाफ बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की।
सूर्यवंशी ने सिराज की 12 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके बल्ले से निकला एकमात्र छक्का भी सिराज की गेंद पर आया। युवा वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

