भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश
क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कार्यक्रम को बताया ज्ञान, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का माध्यम
गयाजी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय, नूतन नगर, गयाजी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, वैज्ञानिक उपलब्धियों, महान विभूतियों के योगदान और भारतीय संस्कृति से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही, 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। महर्षि वाल्मीकि के योगदान और उनके आदर्शों की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए ज्ञान, प्रेरणा और राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, वैज्ञानिक उपलब्धियों, महापुरुषों के योगदान और भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को जानने का अवसर मिलता है। डॉ. मिश्रा ने गयाजी की पावन धरती से प्रधानमंत्री को इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, दिलीप कुमार, रितिक कुमार, प्रमोद कुमार, कुंदन सिंह, बबलू गुप्ता, महेश यादव, मंटू कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





