62वीं वाहिनी एसएसबी में मिलेट्स मेले का आयोजन, प्रतियोगिता में संदीक्षा सदस्यों ने दिखाया हुनर

श्री अन्न से बने पौष्टिक व्यंजनों और बेकिंग उत्पादों का हुआ प्रदर्शन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Oct 24, 2026 - 19:58
62वीं वाहिनी एसएसबी में मिलेट्स मेले का आयोजन, प्रतियोगिता में संदीक्षा सदस्यों ने दिखाया हुनर

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भिनगा परिसर में 23 अक्टूबर 2026 को कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण के कुशल दिशा-निर्देशन में मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संदीक्षा सदस्यों के लिए मिलेट्स एवं बेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्यों ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के बेकिंग उत्पादों और श्री अन्न (मिलेट्स) से बने पौष्टिक व्यंजनों का आकर्षक प्रदर्शन किया। संदीक्षा अध्यक्षा एवं अन्य सदस्यों ने व्यंजनों के स्वाद, गुणवत्ता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। बेकिंग प्रतियोगिता में श्रीमती सवर्ण गोरसे ने प्रथम, श्रीमती अश्विनी गिरासे ने द्वितीय और श्रीमती कल्पना नगुनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिलेट्स प्रतियोगिता में श्रीमती कृष्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया। ए समवाय, ककरदरी को द्वितीय तथा सी समवाय, भैंसाईनाका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने श्री अन्न के पोषण संबंधी महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से दैनिक खान-पान में मिलेट्स को शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा परिवार की सदस्याएं एवं उनके बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संदीक्षा सदस्यों की प्रतिभा, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0