तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का पलटवार, बोले- विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए
पटना: बिहार में तेजस्वी यादव के सरकार को ‘दो नंबरी’ और मुख्यमंत्री को ‘दस नंबरी’ कहने वाले बयान पर मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने पिता के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे संविधान, चुनाव आयोग, न्यायालय और जनता के जनादेश पर भरोसा नहीं है।

विपक्ष पर लाठी तंत्र की राजनीति करने का आरोप
प्रमोद चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले दबंगता और लाठी तंत्र के सहारे राजनीति करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में 15 वर्षों तक इसी तरह शासन किया गया और अपराधियों के जरिए बूथ लूटने की राजनीति हुई। मंत्री ने कहा कि अब बिहार की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी की राजनीतिक शैली का भी जिक्र किया। मंत्री के मुताबिक, विपक्ष को चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाने के बजाय जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी साधा निशाना
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र किया।
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान, न्यायपालिका, चुनाव आयोग और जनता के जनादेश का सम्मान जरूरी है। उन्होंने विपक्ष से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भरोसा रखने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0