इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली पर भाई वीरेंद्र का बयान, बोले- अंतिम फैसले के बाद तय होगी रणनीति
पटना: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाने और प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना मिली है। हालांकि, रैली को लेकर अंतिम निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

राहुल गांधी को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की ओर से पत्र लिखकर रैली रद्द करने का आग्रह किए जाने से जुड़े सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि आगे क्या फैसला होता है, उसके बाद इस विषय पर बात की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली को लेकर अंतिम निर्णय सामने आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राजनीति नहीं करने की अपील
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार आगमन और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को बिहार केसरी के नाम से जाना जाता है और उनकी जयंती मनाना जरूरी है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि महापुरुषों की जयंती को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए। ऐसे आयोजनों पर राजनीति करने के बजाय उनके योगदान को याद किया जाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0