बिहार MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक स्नातक में 6.86% और शिक्षक निर्वाचन में 10.08% वोटिंग

पटना: बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने सुबह 10 बजे तक के मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, पूरे बिहार में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 6.86 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 10.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Oct 23, 2026 - 15:57

दरभंगा स्नातक में सबसे अधिक 12% मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • तिरहुत स्नातक: 4.81 प्रतिशत

  • तिरहुत शिक्षक: 5.88 प्रतिशत

  • दरभंगा स्नातक: 12 प्रतिशत

  • दरभंगा शिक्षक: 8 प्रतिशत

  • पटना स्नातक: 5.5 प्रतिशत

  • कोसी स्नातक: 5.14 प्रतिशत

  • सारण शिक्षक: 13.56 प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा में 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में 13.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान कराने पर प्रशासन का जोर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने बताया कि सभी जगहों पर स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

वहीं, मोकामा में झड़प की खबरों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां भी अनियमितता या गड़बड़ी सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0