गया में दरोगा पुत्र हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली
गया: बिहार के गया जिले में दरोगा पुत्र रानू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिछा गांव में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला के रूप में बताई गई है। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस मुठभेड़ की पुष्टि की है।
19 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे नौरंगा आहार के पास स्थित सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में अपराधियों ने दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों पर गोलीबारी की थी। इस घटना में 30 वर्षीय रानू सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उनके बड़े भाई मोनू सिंह (32) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मोनू सिंह का इलाज पटना में चल रहा है।
पुराने विवाद के एंगल से जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद या जुए से जुड़े मामले को लेकर दोनों भाइयों को कथित तौर पर साजिश के तहत बुलाए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, हत्याकांड के पीछे की पूरी वजह का खुलासा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना के बाद से गया पुलिस और एसटीएफ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस मामले में इससे पहले भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब दो अन्य आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद मामले की जांच और तेज होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0