जमुई के लाल ने किया कमाल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर शैलेश कुमार ने बढ़ाया देश का मान
जमुई, बिहार। बिहार के जमुई जिले के पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने अपनी शानदार उपलब्धि से देश का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में शैलेश ने ऊंची कूद स्पर्धा में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जमुई सहित पूरे बिहार में खुशी की लहर है।

अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय शैलेश ने अपनी मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने लंबी कूद में भी 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया।
ऊंची कूद स्पर्धा में भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा। शैलेश ने स्वर्ण, वरुण भाटी ने रजत और राहुल सरोहा ने कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए तीनों पदक अपने नाम किए।
बचपन से ही दाहिने पैर से दिव्यांग शैलेश ने चुनौतियों को अपनी ताकत बनाया। वह पेरिस पैरालंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खेल के मैदान में देश का गौरव बढ़ाने वाले शैलेश फिलहाल नालंदा में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर कार्यरत हैं।
शैलेश कुमार की यह उपलब्धि न केवल जमुई और बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवाओं को यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।
जमुई के इस सितारे को सलाम, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0