सहरसा में कड़ी सुरक्षा के बीच कोशी स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू, 11,498 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
सहरसा, बिहार। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर सहरसा जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सहरसा के समाहरणालय परिसर स्थित सदर अनुमंडल कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,498 पंजीकृत स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
वहीं, जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए सहरसा पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0