हाजीपुर के साहू होटल का खाद्य लाइसेंस निलंबित, तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद कार्रवाई
हाजीपुर, 22 अक्टूबर 2026: बिहार के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने साहू होटल के खिलाफ कार्रवाई की है। राजेन्द्र चौक स्थित मेसर्स साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, वैध लाइसेंस के बिना होटल का संचालन करने पर रोक लगा दी गई है।
हाजीपुर, 22 अक्टूबर 2026: बिहार के हाजीपुर में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने साहू होटल के खिलाफ कार्रवाई की है। राजेन्द्र चौक स्थित मेसर्स साहू होटल का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, वैध लाइसेंस के बिना होटल का संचालन करने पर रोक लगा दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, होटल के तड़का में कॉकरोच मिलने की शिकायत खाद्य संरक्षा आयुक्त कार्यालय, पटना को मिली थी। शिकायत के बाद 21 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल का निरीक्षण किया।
जांच में किचन की सफाई में मिली लापरवाही
निरीक्षण के दौरान होटल का किचन अस्वच्छ पाया गया। इसके अलावा, तैयार खाद्य पदार्थों को खुले में और गंदे स्थान पर भंडारित किया जा रहा था। विभाग के अनुसार, ये अनियमितताएं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की अनुसूची-4 और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) के प्रावधानों का उल्लंघन हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिहित अधिकारी-सह-लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 22 अक्टूबर 2026 से होटल का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध लाइसेंस के प्रतिष्ठान का संचालन नहीं किया जा सकता।
खाद्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता मानकों का पालन करने की अपील
खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर राज्य में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित स्वच्छता मानकों का पालन करने और ग्राहकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की अपील की है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







