रमना रोड महादेव घाट पर मां दुर्गा के भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

दुर्गा की पूजा-अर्चना के उपरांत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा मां दुर्गा के जयकारे लगाए।

Oct 21, 2026 - 20:51
रमना रोड महादेव घाट पर मां दुर्गा के भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

गयाजी। गया शहर के रमना रोड स्थित महादेव घाट पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के उपरांत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इस मौके पर स्थानीय निवासी साहिल गुप्ता ने बताया कि महादेव घाट पर प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। भंडारे में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0